राहुल ने शेयर की फोटो, बोले- यह है मोदीजी का ‘असली परिवार’

(फोटो : फोटो )

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया मंचों पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने इसे लेकर दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के लगातार बढ़ने से भाजपा के नेता परेशान हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘किसान कर्जदार, युवा बेरोजगार, मजदूर लाचार और देश लूट रहा है मोदी का ‘असली परिवार।’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद अजय मिश्रा टेनी और बृजभूषण शरण सिंह प्रधानमंत्री मोदी का ‘असली परिवार’ हैं। रमेश ने भाजपा सांसदों अजय मिश्रा और बृजभूषण शरण सिंह के एक्स प्रोफाइल का स्क्रीन शॉट साझा किया। उन्होंने पोस्ट करके कहा, ‘किसानों की हत्या, महिलाओं पर अत्याचार, यही है मोदी का असली परिवार!’

दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर ‘अपना परिवार’ ना होने को लेकर कटाक्ष किया था। इसके अगले ही दिन बीजेपी सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू कर दिया। इस कैंपेन के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने अपने एक्स प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा।

‘मोदी जी चाहते हैं- आप जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ’

(फोटो : राहुल यात्रा)

राघौगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राघौगढ़ से चलकर शाजापुर पहुंची। यहां उन्होंने रोड शो किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि आप मोबाइल देखो। जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिवाद और धर्मवाद को बढ़ावा देते हुए आपस में लड़वा रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 11 बजे शाजापुर जिला मुख्यालय पहुंची। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने कार्यकर्ताओं का ही अभिवादन स्वीकार नहीं किया। इस दौरान कई घंटे पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शहरी हाईवे पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। इससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पुलिस से बहस भी हुई। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया।

भाषा को भाषा से, धर्म को धर्म से लड़ाती है भाजपा

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा भाषा को भाषा से लड़ाती है। धर्म को धर्म से लड़ाती है। जाति को जाति से लड़ाती है। इसके खिलाफ हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और वह दिनभर रील्स देखते रहते हैं। सारा रोजगार तो चीन के युवाओं को मिल रहा है। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ही यात्रा निकाल रहा हूं।

00000

प्रातिक्रिया दे