अवैध गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी टीम की दबिश, जले हुए मटेरियल भी मिले

  • रायपुर की टीम पहुंची थी
  • दुर्ग स्थित चंदखुरी में है फैक्ट्री
  • गुटखा बनाने की मशीन भी जब्त (फोटो भिलाई 100)

भिलाई। चोरी से अवैध गुटखा फैक्ट्री चंदखुरी में बनाए जाने की सूचना पर जीएसटी रायपुर की टीम ने दबिश दिया। फैक्ट्री की जानकारी टीम ने गुटखा पाउच से लदी एक वाहन को पीछा करते लगाया है। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ बड़ी जीएसटी चोरी का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जीएसटी विभाग की टीम एक मार्च को ई-वे बिल की जांच में जुटी हुई थी, तभी संदिग्ध वाहन वहां से निकली और टीम को देख भागने लगा। टीम ने वाहन का पीछा किया। वाहन रायपुर की सीमा से भागता हुआ चंदखुरी दुर्ग पहुंची। वाहन ने टीम को चकमा देकर सारे पैकिंग मटेरियल को आग लगा दी। जीएसटी टीम ने जले हुए मटेरियल से पहचान कर सारा माल गुटखा होना बताया है। यह कारनामा जीएसटी चोरी के लिए किया जा रहा था। टीम ने आसपास लोगों से पूछताछ की और चंदखुरी के उस गुटखा फैक्ट्री तक पहुंच गए, जहां ये गुटखा बन रहा था। संचालक ने वहां से सभी गुटखा का सामान हटा दिया। टीम पहुंची तो उन्हें वहां गुटखा बनाने की मशीन, सुपारी और गुटखा के खाली पाउच बड़ी मात्रा में मिल गए। जीएसटी टीम ने अवैध गुटखा फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में महंगी गुटखा कंपनियों के रैपर और गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि जब्त किया है। टीम ने जीएसटी चोरी का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जीएसटी की टीम ने जांच में पाया कि जो गुटखा फैक्ट्री चंदखुरी में संचालित थी वो अवैध थी। उसके लिए किसी भी विभाग से अनुमति नहीं थी। फैक्ट्री का नाम कोमल फूड्स बताया गया है। टीम ने यहां से अवैध गुटखा बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन को भी जब्त किया है। यहां गुटखा तैयार कर अलग-अलग ब्रांड के रैपर में पैक करके बाजार में बेचा जा रहा था।

बॉक्स..

पहले भी जीएसटी चोरी में पकड़ाया

जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक कोमल फूड्स फैक्ट्री का संचालक पहले भी जीएसटी चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसने इसी तरह राजनांदगांव जिले में गुटखा की अवैध फैक्ट्री संचालित की थी। जीएसटी की टीम ने वहां छापेमारी करके बड़ी जीएसटी चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया था। बताया जा रहा है कि जीएसटी से बचने के लिए संचालक इस तरह का अवैध कारोबार कर फैक्ट्री संचालन लंबे समय से करता रहा है। कोमल फूड्स की आड़ में गुटखा का अवैध कारोबार बेखौफ तरीके से चंदखुरी में संचालित किया जाता रहा है।

बॉक्स..

राजनांदगांव में भी टीम पहुंची

मिली जानकारी के मुताबिक जीएसटी की टीम ने ग्राम बनभेडी में अवैध रूप से गुटखा बनाने की शिकायत मिलने पर पहुंची थी। नेशनल हाईवे के पास डीपीएस स्कूल के पीछे फैक्ट्री संचालन था। टीम के फैक्ट्री से कई गुटखा के सामान भी जब्त किए गए है। सितार गुटखा भी बड़ी मात्रा में टीम को मिला। गोदाम का ताला तोड़कर टीम भीतर प्रवेश किया। जहां से गुटखा का सामान जब्त किया है। दबिश के दौरान कितना सामान जब्त किया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

00000

प्रातिक्रिया दे