भारतीय नौसेना के जहाज से जम्मू का नौसैनिक लापता

-पिछले 6 दिन से कोई सुराग नहीं

  • कोच्चि से 25 फरवरी को रवाना हुआ था शिप

(फोटो : साहिल )

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का एक नौसैनिक 27 फरवरी से नौसेना के एक जहाज से लापता हो गया है। उनका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पश्चिमी नौसेना कमान ने कहा कि नौसैनिक की पहचान साहिल वर्मा के रूप में की गई है और इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। नौसेना कमान ने कहा, ‘इस घटना में, साहिल वर्मा के 27 फरवरी 2024 से तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज से समुद्र में लापता होने की सूचना मिली है। कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के जरिये बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है। ‘ इसमें कहा गया है, ‘विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है। ‘ घटना की सटीक परिस्थितियों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

25 फरवरी को आखिरी बार दिखे थे साहिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल जिस शिप से लापता हुए हैं, वह 25 फरवरी को कोच्चि से रवाना हुआ था। साहिल को आखिरी बार 25 फरवरी को शिप पर देखा गया था। उनके लापता होने की परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

परिवार को दी गई जानकारी

साहिल के लापता होने की जानकारी उनके परिवार को 29 फरवरी को दी गई। साहिल के पिता सुभाष चंद्र ने बताया- हमें 29 फरवरी को शिप कैप्टन का फोन आया था। उन्होंने बताया कि साहिल का 27 फरवरी के बाद से कोई पता नहीं है।

000000000000000

प्रातिक्रिया दे