7000 किलो श्रीराम भोग हलवा
1300 किलोग्राम कढ़ाही का वजन
900 किलोग्राम सूजी
1000 किलो चीनी
1000 किलो घी
2000 लीटर दूध
लगभग 300 किलो मेवा
बड़ी मात्रा में इलायची पाउडर
10000 से ज्यादा केले व अन्य फल
2500 लीटर पानी का इस्तेमाल
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बाद हर कोई रामलला को कुछ न कुछ अर्पण करना चाहता है। इसी कड़ी में अपने रिकॉर्ड को लेकर चर्चा में रहे नागपुर के एक शेप ने एक ही बर्तन में 7000 किलो श्रीराम भोग हलवा बनाया। इसके लिए जिस कढ़ाही का उपयोग किया गया, उसका वजन लगभग 1300 किलोग्राम है। नागपुर के विष्णु मनोहर ने श्रीराम भोग हलवा बनाने के लिए 12000 लीटर की क्षमता वाली एक विशेष कड़ाही का इस्तेमाल किया है।
1300 किलो की कढ़ाही, नीचे लोहा, ऊपर स्टील
एक ही बर्तन में 7000 किलो श्रीराम भोग हलवा तैयार करने के लिए जिस कढ़ाही का इस्तेमाल किया गया, उसका वजन लगभग 1300 किलोग्राम है। इसके नीचे का भाग लोहे का तो ऊपर का भाग स्टील से बना है। हलवा बनाने के लिए 900 किलोग्राम सूजी, 1000 किलो चीनी, 1000 किलो घी, 2000 लीटर दूध, लगभग 300 किलो मेवा, बड़ी मात्रा में इलायची पाउडर, केले और 2500 लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया है।
रामभोग हलवा अर्पण के बाद किया गया वितरित
रामभोग हलवा बनाने के पहले पूजन किया गया। बनने के बाद रामलला के लिए भोग लगाने के लिए भेजा गया। बाकी लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। शेफ विष्णु मनोहर ने कहा कि जब मोहन भागवत जी ने बताया कि हमने तय किया कि विश्व रिकॉर्ड तो करीब 20 बनाए हैं लेकिन अब भगवान के लिए हलवा बनाना है और बना दिया।
डेढ़ लाख लोगों को बांटा, बनाया था सबसे बड़ा पराठा
इसके बाद अयोध्या पहुंचकर हमने 7000 किलो हलवा बनाया। यह हलवा लगभग डेढ़ लाख लोगों में बांटा गया। इसके पहले नागपुर में 6000 किलो हलवा बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसके पहले लगभग 20 रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे बड़ा पराठा 56 घंटे लगातार कुकिंग के बाद बनाया।
000000

