स्कोर बोर्ड
भारत : 445/10, 430/4 (घोषित)
इंग्लैंड : 319/10, 122/10
2-1 से भारत आगे
112 रन, 7 विकेट : रविंद्र जडेजा : प्लेयर ऑफ द मैच
131 रन : रोहित शर्मा
214* रन : यशस्वी जायसवाल
91* रन : शुभमन गिल
4 विकेट : मोहम्मद सिराज
–
राजकोट। रोहित ब्रिगेड ने राजकोट टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन कर हर भारतीय का दिल जीत लिया। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर यशस्वी जायसवाल के तूफानी दोहरे शतक तक, हर किसी ने धांसू परफॉर्मेंस कर इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ की हवा निकाली। तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से पटखनी दी और टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की। 557 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई और इस तरह भारत ने तीसरा टेस्ट जीत लिया। इस टेस्ट में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली।
–
0 भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
रन बनाम शहर वर्ष
434 इंग्लैंड राजकोट 2024
372 न्यूजीलैंड मुंबई 2021
337 द.अफ्रीका दिल्ली 2015
321 न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008
–
0 दूसरी पारी में दोहरे शतक
रन खिलाड़ी बनाम वर्ष
203* नवाब पटौदी इंग्लैंड 1964
200* दिलीप सरदेसाई वेस्टइंडीज 1965
220 सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज 1971
221 सुनील गावस्कर इंग्लैंड 1979
281 वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया 2001
212 वसीम जाफर वेस्टइंडीज 2006
214* यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड 2024
–
0 डब्लूटीसी में दूसरे स्थान पर भारत
डब्लूटीसी प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम नंबर एक पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड ने पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर भारतीय टीम पहुंच गई है। राजकोट टेस्ट में मिली जीत के साथ ही भारत दूसरे स्थान पर पहुंची और ऑस्ट्रेलिया एक स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत के पास 7 मैच में 50 अंक हो गए हैं। भारत का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 मैच में से 6 मैचों में जीत हासिल कर 66 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम को इस हार से एक स्थान का नुकसान हुआ। इंग्लैंड टीम आठवें स्थान पर है।
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार जीता बीएटीसी खिताब
शाह आलम। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। रविवार को मलेशिया के शाह आलम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हराया। भारतीय महिला टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट को जीता है। इससे पहले उसने एक भी पदक नही जीता था। पीवी सिंधू, गायत्री गोपीचंद-ट्रीसा जॉली और अनमोल खरब ने फाइनल मुकाबले के दौरान अपने-अपने मैच जीते।
0000

