बेटे ने लगाया इमरान की पार्टी का झंडा तो पिता ने कर दी हत्या

पेशावर। पाकिस्तान में आम चुनाव हो रहे हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। लोग भी जिस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं उसके झंडे को अपने घर पर लगा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति गहरी नफरत भी दिख रही है। पेशावर में एक ऐसे ही मामले में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर के बाहरी इलाके की है। हाल ही में कतर से काम कर लौटे बेटे ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का झंडा घर पर लगा दिया। पिता से इस बात को लेकर उसका विवाद हो गया। पिता नहीं चाहता था कि इमरान खान की पार्टी का झंडा उसके घर पर लगे। जिला पुलिस अधिकारी नसीर फरीद ने कहा कि पिता ने अपने बेटे को घर पर पीटीआई का झंडा फहराने से मना किया, लेकिन बेटे ने उतारने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि वह पीटीआई को समर्थन करना नहीं छोड़ सकता। इसके चलते विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से 31 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं, उसका पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोप ने पहले अपने घर पर राष्ट्रवादी अवामी नेशनल पार्टी का झंडा लगाया था।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होगा चुनाव

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तान में चुनाव अक्सर हिंसा से प्रभावित होते हैं। उम्मीदवारों को बम विस्फोटों और हमलों का निशाना बनाया जाता है। इमरान खान जेल में बंद हैं। उन्हें तोशाखाना केस में गिरफ्तार किया गया था। इमरान की पार्टी ने नेता चुनाव लड़ रहे हैं। युवाओं का एक वर्ग इमरान खान का अधिक समर्थन कर रहा है। इमरान खान के सत्ता में रहने के दौरान पाकिस्तान में रिकॉर्ड महंगाई हुई थी, जिससे लोगों में उनके प्रति गुस्सा है।

प्रातिक्रिया दे