बाएं हाथ में धनुष, भगवान विष्णु के 10 अवतार

ऐसी है रामलला की 200 किलो की मूर्ति

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठानों का क्रम जारी है। इस बीच रामलला की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति की आंखों पर पट्टी सहित तस्वीर सामने आई थी। अब वर्कशॉप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें रामलला ने बाएं हाथ से धनुष पकड़ रखा है और उनकी आंखें खुली हुईं हैं। भगवान रामलला की प्रतिमा में पांच साल के बाल रूप में रामलला दिखाई देते हैं। उनके कोमल चरणों को पत्थर से बने कमल पर देखा जा सकता है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम कमल पर विराजमान होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे। मूर्ति के दांए से बाएं तक भगवान विष्णु के 10 अवतार बनाए गए हैं। जो कूर्म, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, मत्स्य, वाराह, बुद्ध और कल्कि हैं।

200 किलोग्राम प्रतिमा का वजन

03 3 फीट प्रतिमा की चौड़ाई

4.24 फीट प्रतिमा की ऊंचाई

भगवान विष्णु के सभी दशावतारों की प्रतिमाएं उकेरी गई

प्रतिमा में राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति भी उकेरी गई है

प्रतिमा में विष्णु जी के वाहन गरुड़ देव को भी उकेरा गया है

मस्तक की ओर स्वस्तिक, सूर्य, चक्र, गदा, ॐ उकेरा गया है

चांदी की 10 किलो की प्रतिमा के भी दर्शन देंगे

अयोध्या के रामलला मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी को 2 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इनमें से एक तो 200 किलो की श्याम वर्ण प्रतिमा है जिसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। दूसरी प्रतिमा 10 किलो चांदी की होगी, इसे 17 जनवरी को परिसर में भ्रमण कराया गया था। इस वक्त, दोनों ही प्रतिमाएं राम मंदिर के गर्भगृह में रखी गईं हैं। भक्तों को इन दोनों प्रतिमाओं के दर्शन होंगे।

0000000

प्रातिक्रिया दे