-पाक क्रिकेटर कनेरिया ने साझा की मूर्ति की तस्वीर
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर के लिए उत्साह दिख रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की तस्वीर साझा की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए। इससे पहले कनेरिया ने कहा था कि वह प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की थी। दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा “हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ कुछ दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।”
9999999999999
पद्मनाभ मंदिर देगा ‘ओनाविलु’ का उपहार
(फोटो : पद्मनाभ)
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम के आगमन पर देशभर के मंदिरों से उपहार भेजे जाएंगे। केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा भगवान राम को उपहारस्वरूप ‘ओनाविलु’ भेंट किया जाएगा। ओनाविलु एक पारंपरिक वाद्य यंत्र है, जो छोटे धनुष के आकार का होता है। जिस ओनाविलु को भगवान राम को उपहार स्वरूप भेजा जाएगा, उसे गुरुवार सुबह से भक्त भी देख सकेंगे। पद्मनाभस्वामी मंदिर के पुजारी और मंदिर प्रशासन समिति के सदस्य इस ओनाविलु को श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को एक समारोह में शाम साढ़े पांच बजे सौंपेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 22 जनवरी को ही मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति स्थापित और प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी।
99999999999
राम आज भी देश का सबसे लोकप्रिय नाम
-हर 245वें व्यक्ति का नाम राम
भगवान श्री राम का नाम सर्वोपरि होने के साथ ही लोकप्रिय भी है। फोरबियर्स डॉट इन वेबसाइट के अनुसार देश में राम नाम नंबर एक पर है। 2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं। लोकप्रिय नामों के लिहाज से यह दुनिया में 58वें स्थान पर है। विश्व की आबादी वर्ष 2021 में 788.84 करोड़ थी। ऐसे में दुनियाभर में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है। भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं।
सीता का नाम दुनिया में 325वें स्थान पर
रामायण काल के हजारों वर्ष बाद कलियुग में भी लोग अपने बच्चों का नाम रामायण से जुड़े किरदारों पर रख रहे हैं। देश-दुनिया में 19 लाख से अधिक महिलाओं और लड़कियों के नाम माता सीता के नाम पर रखे गए हैं। लोकप्रिय नाम के लिहाज से सीता दुनिया में 325वें स्थान पर है। भारत के अलावा नेपाल में भी लोग बेटियों का नाम सीता रखना पसंद करते हैं। आश्चर्यजनक लेकिन सच है कि लोगों ने अपनी 227 बेटियों का नाम मंथरा भी रखा है।
उर्मिला और सुमित्रा नाम ज्यादा लोकप्रिय
भगवान राम को जन्म देने वाली मां कौशल्या की तुलना में उर्मिला और सुमित्रा नाम ज्यादा लोकप्रिय है। दुनिया में उर्मिला नाम 453वें और सुमित्रा 516वें स्थान पर है। कौशल्या नाम 2233वें स्थान पर है। कौशल्या नाम श्रीलंका में भी कई महिलाओं के हैं। लक्ष्मण का नाम 1645वें स्थान पर है। नेपाल में लोग अपने बच्चों का नाम शत्रुघ्न रखना काफी पसंद करते हैं। दुनिया में 17538 लोगों के नाम रावण, 10289 के विभीषण और 14 लोगों ने मेघनाद के नाम पर अपना नाम रखा है। 27592 के नाम कैकेयी हैं। चीन में भी कई लोगों ने यह नाम रखा है।
देवी-देवताओं पर रखे जाने वाले अन्य पसंदीदा नाम
मोहन, शंकर, गोपाल, गणेश, महेश, शिव, नारायण, हरि, जगदीश और विष्णु नाम भी खूब रखे जाते हैं। दुनिया के पसंदीदा नाम की श्रेणी में भारतीय देवियों में लक्ष्मी 290वें, राधा 456वें, दुर्गा 857वें और पार्वती 3129वें स्थान पर हैं।
000

