सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी की मौत

-दो की गिरफ्तारी का विरोध

(फोटो : मणिपुर)

इंफाल। मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी होने की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मोरेह शाखा के पास पुलिस चौकी पर बम फेंकने के बाद संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने माकूल जवाबी कार्रवाई की। सीमावर्ती शहर मोरेह की इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ के दौरान घायल सुरक्षाकर्मी का बलिदान हो गया।

अशांति की आशंका से बचने के लिए कर्फ्यू

सुरक्षाबलों के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकी पर गोलीबारी की। तेंग्नौपाल जिले में शांति भंग होने की आशंका में मणिपुर सरकार ने 16 जनवरी की सुबह 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लागू किया। जिला प्रशासन ने बताया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जरूरी सरकारी ड्यूटी पर तैनात एजेंसियों को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

यह है मामला

गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर में पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सीएच आनंद की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों- फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल मटे को गिरफ्तार किया था। दोनों पर सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी करने का आरोप है। इनकी रिहाई की मांग को लेकर ही यह हंगामा है। अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं दोनों की ‘बिना शर्त रिहाई’ की मांग कर रही हैं।

000

प्रातिक्रिया दे