आप के संजय, स्वाति, गुप्ता निर्विरोध जीते

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा उम्मीदवार संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुंद्रा से अपना सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। तीनों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। अब उनका राज्य सभा जाना तय है। 8 जनवरी को तीनों ने राज्यसभा के अपना नॉमिनेशन फाइल किया था। बता दें कि संजय सिंह को जेल में रहते हुए पर्चा भरने की इजाजत दी गई थी। आप ने नव निर्वाचित राज्य सभा सदस्यों को बधाई दी।

मुंबई एयरपोर्ट पर 40 करोड़ की कोकीन सहित महिला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर एक 21 साल की महिला को 40 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास थाईलैंड की नागरिकता है। वह इथियोपिया के अदीस अबाबा से मुंबई आई थी। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने बताया कि महिला की जब तलाशी ली गई तो उसके बैग के नीचे बनाई गई एक विशेष जगह में कोकीन को छुपाया गया था। महिला को एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

000

प्रातिक्रिया दे