- मणिपुर में सुधर नहीं रहे हालात
इंफाल। हिंसाग्रस्त मणिपुर में हालात नहीं सुधर रहे हैं। यहां तीन मैतेई लोगों की फिर हत्या हो गई है। कुकी उपद्वियों का यह काम है। गुरुवार को जंगल में जलाने की लकड़ी लेने गए लापता हुए चार लोगों में से तीन चुराचांदपुर जिले में मृत पाए गए। बिष्णुपुर जिले के अकासोई के चार लोग बुधवार दोपहर चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों में जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, इनकी पहचान इबोम्चा सिंह, आनंद सिंह और रोमेन सिंह के रूप में हुई है। लापता व्यक्ति की तलाश जारी है, जिसकी पहचान दारा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि तीनों की कुकी उपद्रवियों ने हत्या कर दी है।
बुधवार को हुई थी गोलीबारी
उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम करीब 3:25 बजे चुराचांदपुर और बिष्णुपुर के सीमावर्ती गांव हाओतक फेलेन में कुकी और मैतेई उपद्रवियों के बीच गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी का कारण कुकी के गांव हाओतक फेलेन के जंगल में मैतेई समुदाय के लोगों की और से पेड़ों की कटाई के कारण हुई। इस बीच मणिपुर कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग लापता हो गए। चारों पहाड़ी के पास लकड़ी लेने गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि उन्हें बंदी बनाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जवाबी कार्रवाई शुरू की, तो हमलावर गोलीबारी बंद करने पर मजबूर हो गए।
कुकियों ने बम से किया हमला
बताया जा रहा है कि कुंबी हाओतक इलाके में मैतेई लोगों पर कुकी उपद्रवियों ने बम से हमला किया। इसके बाद घबराए लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली. पास में तैनात सुरक्षा बलों ने जब जवाबी कार्रवाई की, उसके बाद कुकियों की ओर से फायरिंग बंद हुई। दूसरी तरफ कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियों में उन्होंने बताया है कि बिष्णुपुर लमका सीमा में कुकी लोगों ने चार हमलावरों को मार गिराया है।
0000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                