सफाई देने मालदीव के उच्चायुक्त पहुंचे भारतीय विदेश मंत्रालय

-पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मामला तेजी से गरमाता जा रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को तलब किया है। इस मामले में रविवार को मालदीव सरकार ने तीन डिप्टी मंत्रियों को निलंबित कर दिया। ये तीनों ही मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इस मामले में मालदीव सरकार ने युवा मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित किया गया है।

भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव में उठाया मुद्दा

नई दिल्ली में एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि माले में भारतीय उच्चायुक्त ने रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को उठाया था। मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणियों की भारत में काफी आलोचना हुई है। वहीं कई मशहूर हस्तियों ने लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थानों पर जाने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में यह भी बताया गया कि इस मामले के कारण कई लोगों ने मालदीव की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

यह है मामला

दरअसल, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्हंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव को भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर लक्षदीप की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी। हालांकि, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद समेत मालदीव के कई अन्य नेताओं ने निंदा की है। विदेश मंत्री मूसा जमीर ने इस हरकत को अस्वीकार्य बताया है।

999
मालदीव के लिए ईज मॉय ट्रिप ने की सभी फ्लाइट्स की बुकिंग कैंसिल

-इधर, मेक माय ट्रिप पर लक्षद्वीप की सर्चिंग 3400% बढ़ी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप में टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपील के बाद देश में बायकॉट मालदीव कैंपेन चल रहा है। मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई भारत विरोधी अभद्र टिप्पणियों को लेकर ट्रैवल कंपनियों ने राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाई है। सोमवार को ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप ने बताया कि पीएम की विजिट के बाद उनके प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप को लेकर सर्चिंग में 3400 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, एक अन्य ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईज मॉय ट्रिप भी मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स की बुकिंग कैंसिल करने का ऐलान कर चुकी है। कंपनी के को-फाइंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि राष्ट्र के साथ एकजुटता के लिए हमने मालदीव के लिए सभी बुकिंग कैसिंल की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की अन्य टूरिज्म कंपनियां भी इस फैसले का समर्थन करेंगी।

भारत-मालदीव के रिश्तों में आई खटास

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 2 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने समुद्री बीच की कई तस्वीरें एक्स (ट्विटर) पर शेयर की थीं। साथ ही मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले एक बार लक्षद्वीप जरूर जाएं। प्रधानमंत्री मोदी की अपील से खिसियाहट में आकर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत का मजाक उड़ाते हुए अपमानजकन कमेंट किए थे।

000

प्रातिक्रिया दे