-राम दरबार लगाने वाली रूबी खान को मिली धमकी
-यूपी के अलीगढ़ की घटना, गणपति स्थापना कर आई थीं चर्चा में
(फोटो : रूबी खान)
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके घर धमकी भरा लेटर डाला गया है। लेटर में उन्हें 72 घंटे में जान से मारने की धमकी दी गई है। घर में धमकी भरा लेटर को डालने वाला युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सूचना पर इलाका पुलिस और सीओ अभय कुमार पांडे पहुंचे हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूबी को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पूर्व में उनके परिवार पर हमला भी हो चुका है। उन्होंने अभी हाल ही में अपने घर में राम दरबार सजा कर पूजा की थी। वह गणेश उत्सव में अपने घर गणपति की स्थापना कर चर्चा में आईं थीं. वह इसके लिए कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ चुकी है।
लेटर डालने वाला सीसीटीवी में कैद
रूबी आसिफ खान अलीगढ़ के शाहजमाल के माबूद नगर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपन घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उनके घर किसी शख्स द्वारा लेटर डाला गया। जब रूबी ने लेटर पड़ा तो उसके होश उड़ गए. रूबी ने बताया कि लेटर में उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें ये लेटर घर के दरवाजे के नीचे से डाला गया है। जब घर के सीसीटीवी चैक किए गए तो उसमे एक युवक घर में लेटर डालते हुए देखा गया है।
72 घंटे में परिवार सहित मार देंगे
रूबी ने मामले की शिकायत रोरावर पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि वह सुबह में सोकर उठकर पेपर लेने के लिए दरवाजे पर पहुंची तो वहां धमकी भरा लेटर मिला था। उसमे लिखा था कि रूबी आसिफ खान तू बहुत बड़ी राम भक्त बनती है। 72 घंटे में तुझे तेरे परिवार के साथ मार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें आए दिन इसी तरह की धमकियां मिलती रहती हैं। पहले भी उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे. उनके परिवार पर हमला हो चुका है। उनकी बेटी के पेट में गोली भी लगी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा आज तक किसी को पकड़ा नहीं गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अभय कुमार पांडे ने पीड़िता की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
गणेश पूजा करने से चर्चा में आईं रूबी खान
रूबी आसिफ खान ने बताया कि पहले मैं भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कर चुकी हूं। दुर्गा माता रानी को भी रख चुकी हूं। उनकी भी पूजा की थी और मैं इसी तरीके से पूजा पाठ करती रहती हूं। मैंने 1 जनवरी से 22 जनवरी तक भगवान श्री राम दरबार की स्थापना की है क्योंकि 500 वर्ष के बाद राम मंदिर बन रहा है। उसमें पूजा चल रही है। खुशी का माहौल है। देश में तो मैंने अपने घर पर पूजा रखी है। इसको लेकर इसी तरीके से यह लोग कमेंट बाजी करते हैं। कुछ जिहादी टाइप के मुल्ला है जो मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वह मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं। मुझे इसी तरह से धमकी देते हैं और धमकी भरे पोस्टर उन्होंने आज भेजे हैं।
9999
इधर, एक मुस्लिम विधायक भी राम भक्त
बोले- ‘राम मेरे और मेरे परिवार के आराध्य
(फोटो : मुस्लिम विधायक)
बेंगलुरु। अयोध्या में राम लला के पधारने से पहले ही सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। राम मंदिर को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता लगातार राम मंदिर और भाजपा पर विवादित बयान दे रहे हैं। कोई राम को मांसाहारी बता रहा है तो कोई मंदिर जाने पर चंदा मांगे जाने की बात कह रहा है। लेकिन इन सब के बीच कर्नाटक के मुस्लिम विधायक इकबाल हुसैन ने धर्म के नाम पर देश को बांटने वालों को करारा जवाब दिया है। विधायक इकबाल हुसैन ने मीडिय से बात करते हुए कहा है कि ‘भगवान राम हमारे परिवार के भगवान हैं और मैं उनका भक्त हूं।’ रामनगर क्षेत्र के विधायक ने कहा कि वह ‘रामोत्सव’ को ”भव्य लेकिन धर्मनिरपेक्ष तरीके से” मनाएंगे।” हुसैन ने पत्रकारों से कहा, ”मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं राम भक्त हूं। मैं सभी देवताओं की पूजा करता हूं। इसके बारे में कोई अन्य सोच नहीं है।”
बचपन से हिंदू देवी-देवताओं के उपासक
एमएलए हुसैन ने आगे कहा कि वह बचपन से ही सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश और भगवान राम की पूजा करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैंने सभी राजनीतिक दलों के साथ भव्य लेकिन धर्मनिरपेक्ष तरीके से ‘रामोत्सव’ को श्रद्धापूर्वक मनाने का फैसला किया है।” अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा, ”कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी करते हैं लेकिन कांग्रेस कभी भी लोगों को बांटने के लिए भगवान और धर्म का इस्तेमाल नहीं करती।”
0000

