भारत पर आरोप, केस दर्ज
वाशिंगटन। अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसा दावा किया। इस संबंध में भारत को भी चेतावनी जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साजिश का निशाना सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू था। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने भारत के इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही भारत को चेतावनी जारी की है। हालांकि, यह मामला कब का है रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने एक अखबार से कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश को नाकाम किया था। कथित तौर पर यह साजिश भारत की ओर से रची जा रही थी और इसके जरिए पन्नू को निशाना बनाया जाना था। वहीं, इस मामले में एक कथित आरोपी के खिलाफ न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीलबंद केस दायर किया गया है, लेकिन आरोपी कौन है और आरोप क्या हैं यह लिफाफा खुलने पर पता चलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने भारत को डिप्लोमैटिक वॉर्निंग दी थी। इसके अलावा मामले में एक कथित आरोपी के खिलाफ न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीलबंद केस दायर किया गया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट फिलहाल इस बात पर बहस कर रहा है कि इस सीलबंद केस को अभी खोला जाए और आरोपों को सार्वजनिक किया जाए या आतंकी निज्जर की हत्या की जांच पूरी होने के बाद खोला जाए।
–
अमेरिकी सरकार को जवाब देना होगा
रिपोर्ट के मुताबिक पन्नू ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि क्या अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें साजिश के बारे में चेतावनी दी थी। हालांकि, उन्होंने मामले में बस यह ही कहा कि अमेरिकी सरकार को अमेरिकी धरती पर भारतीय गुर्गों से उनकी जान के खतरे को लेकर जवाब देना होगा.
000

