डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य

  • देशभर में मनाया जा रहा छठ महापर्व

-17 नवंबर से हुई है इस महापर्व की शुरुआत

देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। देश के विभिन्न शहरों में रविवार को इस महापर्व के तीसरे दिन छठ पर्व के तीसरे दिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हुई है। छठ के इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन अर्घ्य और चौथा दिन पारण दिया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन व्रती महिलाएं छठ का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं शाम को किसी नदी या तालाब में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ये अर्घ्य पानी में दूध डालकर दिया जाता है। इस दिन बांस से बनी टोकरी जिसे लोक भाषा में सूप कहा जाता है उसमें फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल, फूल, चावल के लड्डू, मूली, कंदमूल आदि रखकर पूजा की जाती है।

0000000

प्रातिक्रिया दे