अयोध्या। अयोध्या में रविवार को ‘अक्षत पूजा’ के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दरबार में हल्दी और देसी घी के साथ लगभग एक क्विंटल साबूत चावल की पूजा के साथ ‘अक्षत पूजा’ का आयोजन किया। इस पूजित चावल को पांच किलोग्राम क्षमता वाले पीतल के बर्तनों में पैक किया गया है और देश के 45 संगठनात्मक प्रांतों से अयोध्या में एकत्र हुए विश्व हिंदू परिषद के 90 पदाधिकारियों को वितरित किया गया है, जो 22 जनवरी से पहले इसे पूरे देश में वितरित करेंगे। अगले साल 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है।
हैंड ग्रेनेड फटने से जवान शहीद
दंतेवाड़ा। थाना कटेकल्याण परिसर में विधानसभा चुनाव के लिए रुकी बल बीएसएफ सी-70 चार्ली कंपनी गश्त के लिए निकल रही थी, तभी अचानक हेड कांस्टेबल बलबीर चंद निवासी हिमाचल प्रदेश के पोंछ में रखा हैंड ग्रेनेड फट गया। इससे थाना परिसर में ही हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया। जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताया गया। मामले में थाना कटेकल्याण द्वारा परिवार को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
000

