वर्ल्डकप में भारत का अपराजेय अभियान, लगातार 8वीं जीत, अफ्रीका का करारी हार

कोलकाता। भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई।

999
49वां विराट शतक… कोहली ने 35वें जन्मदिन पर की तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

101 रन पर नाबाद

277वीं वनडे पारी

34वां वर्ल्ड कप मैच

वनडे में उपलब्धि

शतक : 49

फिफ्टी : 71

मैच : 289

पारी : 277

रन : 13626

चौके : 1276

छक्के : 148

कोलकाता। भारत के रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे कॅरियर का 49वां शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अफ्रीकी टीम के खिलाफ यादगार पारी खेली। कोहली ने रविवार को वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की।

सचिन के 463 मैचों में 49 शतक

सचिन ने अपने वनडे कॅरियर में 463 मैच खेले। इस दौरान 452 पारियों में 18426 रन बनाए। उनका औसत 44.83 का रहा। तेंदुलकर ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। विराट ने 277वीं पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वें ओवर में अपना 49वां शतक पूरा किया। उन्होंने कागिसो रबाडा की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

कोहली का प्रदर्शन

विराट ने विश्व कप 2023 में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 100* रन की पारियां खेली हैं।

0 1500 रन पूरे

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में 1500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 28वें रन के साथ इस मील के पत्थर को हासिल किया। गौरतलब हो कि विराट कोहली ने 34 वर्ल्ड कप मैच में 1500 रन का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (2,278) के साथ टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1,743) मौजूद हैं।

0 विश्व कप में चौथा शतक

कोहली ने इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने विश्व कप इतिहास में अपना पहला शतक 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। दूसरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में जड़ा था। उसके बाद 2023 विश्व कप में उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं।

00000

प्रातिक्रिया दे