जावेद का 46 साल पहले फ्रांस की लड़की पर आ गया था दिल

14 रुपए टैक्‍सी किराया भरा तो ठनका माथा

मुंबई। सॉन्ग राइटर जावेद अख्तर ने हाल में ही अपनी जिंदगी की उस रूमानी किस्से को शेयर किया है। 46 साल पहले उनका दिल एक फ्रैंच लड़की पर आ गया था, जिससे वह फिल्म के सेट पर मिले थे।

जावेद अख्तर की लवलाइफ का ये किस्सा है साल 1977 का, जब फिल्म ‘त्याग’ आई थी। इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात एक फ्रांससी महिला से हुई, जिन्हें देखते ही वह उन्हें दिल दे बैठे थे।

कौन थी वो लड़की

जावेद अख्तर ने एक शो में इस बारे में खुलासा किया कि उस लड़की का नाम जोसेन था। वह अपने दोस्तों के साथ इंडिया आई हुई थीं। चंद मुलाकातों में जोसेन और वह दोस्त बन गए। दोनों एक दूसरे की कंपनी बहुत पसंद भी करते थे। फिर कुछ दिन बाद जोसेन के सारे दोस्त वापस अपने देश लौटने लगे।

14 रुपए हुए खर्च तो ठनका माथा

जावेद अख्तर ने जोसेन के साथ वाला एक किस्सा भी याद किया। उन्होंने बताया कि वह एक बार जोसेन के साथ टैक्सी से ताज से बांद्रा तक गए थे। इसका किराया उस जमाने में 14 रुपए उन्हें भरना पड़ा था। तब लेखक का दिमाग ठनका था।

जावेद ने कहा शादी कर लो

जावेद अख्तर ने कहा, ‘मैंने एहसास किया कि आखिर चल क्या रहा है। तो मैंने उस लड़की से कहा कि या तो तुम मुझसे शादी कर लो या फिर अपने देश चली जाइए। लेकिन दुख की बात ये है कि उस लड़की ने दूसरा ऑप्शन चुना और वह अपने घर लौट गई।

38 साल बाद मिले

दिलचस्प बात ये है कि जिंदगी के इस मोड़ में जावेद अख्तर जोसेन के साथ 38 साल बाद अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ फिर टकराए। वह मुंबई के काला घोड़ा फेस्टिवल में जोसेन से मिले। फिर जब वह पेरिस गए थे तो शबाना और वह उनके लिए गिफ्ट भी लेकर गए थे। अब जोसेन तीन बच्चों की मां हैं।

0
0000

प्रातिक्रिया दे