खुशी के मौके पर ऑस्ट्रेलिया में जूते में शराब पीते हैं लोग

नई दिल्ली। दुनिया के ज्यादातर देशों में शराब पी जाती है। सभी को पता है कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में शराब पीने की अजीबोगरीब परंपरा है। किसी देश में चीयर्स करना गुनाह है, तो किसी देश में लोग शराब जूते में पीते हैं। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां पर शराब पीने की अजीब परंपरा है।  भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी की अपनी मान्यताएं होती हैं। हालांकि एक ऐसा देश जहां पर वाइन के बिना शादी नहीं होती है। नाइजीरिया में शादी के समय दुल्हन को पिता एक कप में वाइन देता है। इसके बाद लड़की शादी में आए मेहमानों के सामने अपने पति को ग्लास देती है। जब लड़की होने वाले पति को अपना ग्लास दे देती है, तब वो शादी मानी जाती है। शादी में लड़की वालों की तरफ से वाइन नहीं लाया जाता है, तो शादी पूरी नहीं मानी जाती है। जब लोग एक पार्टी या कहीं पर साथ में शराब का सेवन करते हैं, तो चीयर्स बोलकर शुरुआत करते हैं। हालांकि हंगरी में चीयर्स करना अपराध माना जाता है। हंगरी में शराब पीने से पहले चीयर्स बोलना खराब माना जाता है। इसके पीछे एक खास वजह है।

भारत में शादी में जूता चुराई की रस्म बहुत प्रसिद्ध है। इस रस्म में दूल्हा जूता चुराने वाले को कुछ पैसा देता है, तो वो जूता वापस कर देता है। हालांकि यूक्रेन में शादी के दौरान दुल्हन की जूती चुराई जाती है। इसके बाद जूती चुराने वाला शख्स शादी में आए लोगों को दुल्हन की जूती में शराब पीने के लिए कहता है। ऑस्ट्रेलिया में भी खुशी के मौके पर लोग अपने जूते में शराब पीते हैं।

000

प्रातिक्रिया दे