अगरतला। अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली बांग्लादेश की एक महिला को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला नूर जलाल आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था। इसी दौरान फातिमा नुसरत नामक महिला को नूर से प्यार हो गया। करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए नुसरत अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गयी जिसे गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नूर फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है।
0000

