मुंबई:आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (PBKS vs CSK) से हो रहा है। पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस सीजन में निरंतर रन नहीं बना पाए हैं। वे पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। मेगा नीलामी में पंजाब ने उन्हें 8.25 करोड़ में खरीदा था। अब चेन्नई के खिलाड़ी इस मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने बड़ा कारनामा कर दिया है।
शिखर के आईपीएल करियर में 6 हजार रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 6000 रन पूरे कर चुके हैं। धवन ने दो रन लेते ही यह आंकड़ा छू लिया। यह उनका 200वां आईपीएल मैच भी है। वे 200 आईपीएल मैच खेलने वाले 8वें खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 228 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा 221-221 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल के पहले सीजन में धवन ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था। वे दिल्ली के अलावा मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले धवन के नाम 199 मैच में 43.67 की औसत से 5998 रन थे। उन्होंने ये रन 126.65 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 45 अर्धशतक और दो शतक निकले हैं। धवन लीग में सबसे ज्यादा 675 चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

