पूर्व मंत्री नोबेल ने थामा कांग्रेस का दामन

मुख्यमंत्री की सभा में हुआ स्वागत

एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सहित 14 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश का ऐलान

जांजगीर सक्ती। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सक्ती में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में वर्मा ने कांग्रेस प्रवेश किया। इसके साथ ही प्रदेश भर से एनसीपी के 14 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की गई। अविभाजित मध्य प्रदेश शासन काल में विधायक एवं मंत्री रहे नोबेल वर्मा ने वर्ष 2003 में कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। तब उन्होंने चंद्रपुर विधानसभा सीट से एनसीपी से चुनाव लड़ा और विधायक भी बने। इसके बाद उन्हें एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया। सोमवार 23 अक्टूबर को सक्ती विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा में श्री वर्मा ने अपने साथियों सहित कांग्रेस प्रवेश किया। सभा में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वर्मा और उनके साथियों का गमछा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान एनसीपी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश भर से 14 से अधिक लोगों के कांग्रेस प्रवेश करने की घोषणा की गई।

मोर ले पहिली मंत्री बनगे और …..

कांग्रेस प्रवेश के दौरान पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि वे भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू के समय में विधायक थे। मध्य प्रदेश शासन काल में मंत्री भी रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नोबेल वर्मा उनके पुराने साथी हैं, जो बीच में इधर-उधर चले गए थे। अब उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है। मुख्यमंत्री ने चुटीले अंदाज में कहा कि नोबेल और वे एक साथ विधायक थे। नोबेल पहले मंत्री बन गए और इसके बाद बोलकर श्री बघेल मुस्कुरा दिए। इतने में मंच सहित पूरी सभा ठहाकों से गूंज गई।

000

प्रातिक्रिया दे