मॉर्निंग वॉक पर निकले थे पराग देसाई
अहमदाबाद। गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन हो गया। शॉकिंग यह है कि उनकी मौत कुत्तों के हमले से हुई है। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। अहमदाबाद में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पराग देसाई (50) पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें घायल अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। पराग देसाई के परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, देसाई 15 अक्टूबर को इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर करने निकले थे। इस दौरान उनके ऊपर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। वह गिर गए और कुत्तों ने उन्हें घायल कर दिया।
–
प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज
गिरने से पराग देसाई के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वह शेल्बी अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज यहां चल रहा था। बाद में उन्हें हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि 24 घंटे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
000

