अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की उड़ी अफवाह

—बेटी नंदना बोली- यह फर्जी खबर

कोलकाता। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के परिवार ने मंगलवार को उनके निधन की खबरों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया। इससे पहले कई लागों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि सेन का निधन हो गया है।

उनकी बेटी नंदना देब सेन ने कहा, यह फर्जी खबर है। मैंने हाल में कैंब्रिज में हमारे पारिवारिक घर में उनके साथ एक सप्ताह का समय बिताया है। वह पूरी तरह ठीक हैं, हर सप्ताह दो कक्षाएं ले रहे हैं।

नोबेल जीतने वाले पहले भारतीय अर्थशास्त्री

बता दें कि पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में साल 1933 में अमर्त्य सेन का जन्म हुआ था। अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले अर्थशास्त्री बने। उन्हें कई पुस्तकों के लेखक के तौर पर भी जाना जाता है। हालांकि उनके निधन की सूचना पर हड़कंप मच गया।

00000

प्रातिक्रिया दे