60,000 एकड़ से अधिक जमीन, 974 जगहों पर अतिक्रमण

  • ओडिशा के साथ सात राज्यों में भगवान जगन्नाथ की संपत्ति

(फोटो : जगन्नाथ)

भुवनेश्वर। ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सराका ने विधानसभा में बताया कि पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के नाम पर ओडिशा और छह अन्य राज्यों में 60,822 एकड़ से अधिक जमीन है। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रशांत बेहरा के सवाल पर मंत्री ने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ के नाम पर ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में 60,426.943 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। बता दें, भगवान जगन्नाथ की यात्रा देश के कई बड़े शहरों में निकाली जाती है। इसमें गुजरात समेत दूसरे राज्यों के कई प्रमुख शहर है। इन शहरों में भगवान जगन्नाथ के मंदिर भी हैं। साराका ने बताया कि इनमें से जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने करीब 38,061.892 एकड़ जमीन के अंतिम अधिकार रिकॉर्ड (आरओआर) प्राप्त कर लिए हैं। इसी प्रकार छह राज्यों में भगवान जगन्नाथ के नाम 395.252 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। मंत्री ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने पहले ही राज्य की विभिन्न तहसीलों में अतिक्रमण हटाने के लिए 974 मामले दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि एसजेटीए अधिकारियों की उचित जांच के बाद जगन्नाथ मंदिर अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

जगन्नाथ मंदिर अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मंत्री ने कहा कि मंदिर ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही राज्य के विभिन्न तहसीलों में 974 अतिक्रमण मामले दर्ज कराए हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उचित जांच के बाद, श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 के प्रावधान के अनुसार यह मामले दर्ज किए गए थे।

जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को मिल चुका है अंतिम अधिकार रिकॉर्ड

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन यानी एसजेटीए को 38,061.892 एकड़ जमीन का अंतिम अधिकार रिकॉर्ड (आरओआर) मिल चुका है। कानून मंत्री ने अपने बयान में विधानसभा को बताया कि ओडिशा के अलावा 6 राज्यों में भगवान जगन्नाथ के नाम 395.252 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। इसमें गुजरात के अलावा और भी कई शहर शामिल हैं।

000

प्रातिक्रिया दे