भाजपा और कांग्रेस दोनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में एक ही दिन, शाह के साथ अचानक पहुंचे नड्डा
रायपुर। विधानसभा चुनाव की संभावित तारीख नजदीक आते आते सियासी घमासान तेज होने लगा है। गुरुवार का दिन भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद अहम रहा। पहली दफा एक ही दिन भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने और चुनावी रणनीति को गति देने छत्तीसगढ़ पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अचानक आए और प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर भावी रणनीति, पीएम प्रवास और परिवर्तन यात्रा के अलावा सबसे अहम प्रत्यािशयों की दूसरी सूची पर मंथन किया। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम भूपेश बघेल के साथ चुनावी हुंकार भरी। भाटापारा के सम्मेलन में उन्होंने किसानों, श्रमिकों के लिए खजाना खोलते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                