मप्र मंत्रालय में लगीं दिवंगत 14 मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं

–अविभाजित मप्र में छत्तीसगढ़ से रहे चार मुख्यमंत्री

हरिभूमि न्यूज. भोपाल। मप्र के अब तक के कार्यकाल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके 14 दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का आज मंत्रालय में सीएम शिवराज सिंह ने अनावरण किया। इसमें कई ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मप्र को बनाने, निखारने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी। दिवंगत मुख्यमंत्रियों की लगी प्रतिमाओं में छत्तीसगढ़ से रहे चार मुख्यमंत्री भी हैं। इनमें मप्र के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला, राजा नरेश चन्द्र, श्यामाचरण शुक्ल और मोतीलाल वोरा हैं। दिवंगत मुख्यमंत्रियाें के प्रतिमा अनावरण मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मप्र के विकास और निर्माण में सभी मुख्यमंत्रियों को अतुलनीय योगदान रहा है। सभी ने अपने-अपने स्तर पर जन-कल्याण और विकास के श्रेष्ठतम कार्य किए। उनके योगदान को हम सब नमन करते हैं। उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उनके परिजनों से भेंट कर उनका शाल, श्रीफल से स्वागत किया। परिजनों के साथ फोटो सेशन करवाया।

इन दिवंगत सीएम की प्रतिमाएं

मुख्यमंत्री चौहान ने मप्र के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के बाद के मुख्यमंत्रियों भगवंतराव मण्डलोई, कैलाश नाथ काटजू, द्वारिका प्रसाद मिश्र, गोविन्द नारायण सिंह, राजा नरेश चन्द्र, श्यामाचरण शुक्ल, प्रकाश चन्द्र सेठी, वीरेंद्र कुमार सखलेचा, सुन्दरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, बाबूलाल गौर का स्मरण किया।

000

प्रातिक्रिया दे