प्रियंका बोलीं- आज धर्म-जाति और संप्रदाय की हो रही राजनीति

00 भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव

00 मोदी सरकार बोला बड़ा हमला, कहा-यशोभूमि के लिए पीएम ने फूंके बीस हजार करोड़

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेत्री प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को महिलाओं का हितैषी बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आज देश में जाति, धर्म की राजनीति हो रही है, जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति से बचाकर महिलाओं और प्रदेश का चौतरफा विकास कर रही है।

भिलाई। जयंती स्टेडियम मैदान में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वसहायता समूह के जरिए महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। महिलाएं अपना वर्तमान और भविष्य को देखते हुए ऐसी पार्टी को वोट न दें, जो लोगों को ध्यान भटकाती हैं। इस अवसर पर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए के 186 विकास कार्यों की सौगात दी। मंच पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व छग प्रभारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष दीपक बैज, केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू,रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर, मोहन मरकाम,अनिला भेड़िया,गुरु रुद्रकुमार,जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत सिंह भगत सहित अनेक संसदीय सचिव व विधायक आदि उपस्थित थे। श्रीमती गांधी ने महिला सम्मेलन के बहाने महिलाओं साधने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि मैं जहां देशभर के विभिन्न भाषा भाषी लोग रहते हैं उस भिलाई में महिलाओं के बीच आकर गर्व महसूस कर रही हूं। 19555 में प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु ने यहां भिलाई इस्पात संयंत्र की बुनियाद रख आधुनिक भारत की नीवं डाली थी। भिलाई आपके जज्बे, उद्मशीलता और सपने का प्रतीक है। भिलाई पूरे देशभर के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं से महिलाएं स्वावलंबी होने के साथ आत्मसम्मान का जीवन जी रही हैं। भाजपा सराकर के समय महिलाओं ने बताया कि वे बेरोजगार थीं लेकिन अब महिला स्वसहायता समूह और गौठान जैसी योजनाओं से अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। गोबर बेचकर परिवार चला रही हैं। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार का काम अलग तरह की राजनीति है। यहां छग महतारी के एक हाथ में छग का कलश तो दूसरे हाथ में विज्ञान व तकनीक है। हमारी राजनीति की नींव स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पं. नेहरु और उनके साथ देश के लिए समर्पित लोगों ने मजबूत की। हमें ऐसी सेवा की राजनीति से देश का वर्तमान और भविष्य मजबूत बनाना है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने पीएम का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि एक बार मैं बचपन में अपने पिता तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अमेठी के दौरे पर गई तो एक बुजुर्ग महिला ने अचानक उनके सामने आकर डांटते हुए कहा कि यहां की सड़क इतनी खराब क्यों है तो मुझे थोड़ा गुस्सा आया, लेकिन पिता उन वृद्ध महिला को धैर्य से सुनते रहे और स्थानीय अधिकारियों को सड़क ठीक करने कहा। इस घटना को चालीस साल पुरानी बीत गए। अब तो मैं बुड्ढी होने वाली हूं। यह उस दौर की राजनीति थी, जब प्रधानमंत्री तक आम जनता के दर्द का धीरज से एहसास करता था, लेकिन आज राजनीति कैसी है। श्रीमती गांधी ने कहा कि इसी तरह यूपी की प्रभारी के तौर पर मैंने वहां एक महिला से जब पूछा कि गैस सिलेंडर कैसे भराती हो तो बोली कोई रोजगार नहीं है। यहां बिजली, पानी सड़क भी नही है लेकिन धर्म की बात करते हुए वोट भाजपा को ही देने की बात कही। उन्होंंने कहा कि आज जनता जागरुक तो है लेकिन उसे भटकाया जा रहा है। केंद्र सरकार धर्म का इस्तेमाल कर रही है। आज विकास की नहीं जाति धर्म और संप्रदाय की राजनीति हो रही है। और जब धर्म की बात होगी तो सड़क, रोजगार और समस्याओं पर लोग सवाल नहीं पूंछेंगे। यह सत्ता के लिए एक बड़ी राजनीति साजिश है। जनता को इस बहकावे की राजनीति से जागरुक करना होगा। प्रियंका गांधी से कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में जी- 20 का आयोजन किया, देश का सम्मान बढ़ा अच्छी बात है लेकिन आपने यशोभूमि के लिए 20 हजार करोड़ खर्च कर दिए। मोदी अपने लिए 8 हजार, 8 हजार करोड़ के दो जहाज खरीदे हैं पर जनता व विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देते। कांग्रेस नेता श्रीमती गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लूटने वाली केंद्र की जनविरोधी नीति से प्रदेश को बचाकर चौतरफा विकास किया है। चुनाव में महिलाओं की समृद्धि और छत्तीसगढ़ की अस्मिता बढ़ाने वाली कांग्रेस सरकार की भूमिका का समर्थन अपनी भलाई के लिए प्रदेश के लोग करें। पूर्व में स्वागत भाषण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैस ने दिया। केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, टीएस सिहंदेव, कवासी लखमा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ननि भिलाई तीन चरौदा अध्यक्ष निर्मल कोसरे व आभार प्रदर्शन मंत्री तामध्वज साहू ने किया। पूर्व में सीएम बघेल ने दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।


महिला अस्मिता व सांस्कृतिक मान बढ़ा : भूपेश

मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश को 309.56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ देश में सबसे अच्छा प्रदेश है। यहां के किसान, मजदूर, बेरोजगार, माताएं बहनें हर वर्ग का विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को घर परिवार में बराबरी का स्थान मिला है। तीज तिहास और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता का मान बढ़ा है। पिछले पांच साल में हमारी कांग्रेस सरकार ने पिछले 15 साल तक भाजपा की लूट की सरकार से अलग सबके हित व विकास में काम किया है। मैं एक बटन दबाकर हर वर्ग के खाते में राशि डाल रहा हूं। आप चुनाव में ऐसा बटन दबाएं की आपकी कांग्रेस सरकार फिर सत्ता में आए।

भिलाई में आकर बहुत गौरव महसूस होता है

श्रीमती गांधी ने कहा कि आज यहां आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ये भिलाई है। 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने यहां स्टील प्लांट की नींव डाली। आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली। पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ऐसे महापुरुष थे जो आजादी के लिए लड़े। उन्हीं के उसूलों से यह देश लड़ा। यह ऐसी राजनीति है जिसमें नेता वर्तमान को भी मजबूत बनाते हैं और भविष्य को भी देखते हैं।

अमेठी में पिता के साथ किए दौरे का सुनाया संस्मरण

श्रीमती गांधी ने कहा कि जब मैं छोटी थी तब मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। मेरे पिता जी ने उनकी बात शांति से सुनी और कहा कि सब ठीक करेंगे। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से पूछा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य मुझे ध्यान दिलाने का था और मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उनकी समस्याओं को दूर करने काम करूं।

0000000000000

प्रातिक्रिया दे