31000 महिलाएं, एक साथ अथर्वशीर्ष’ का पाठ

  • गणेश चतुर्थी: पुणे के दगडूशेठ गणपति पंडाल में छलका उत्साह

पुणे। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर पुणे में प्रसिद्ध दगडूशेथ गणपति पंडाल में 31,000 से अधिक महिलाओं ने ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ किया। श्रीमंत दगडूशेथ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट ने बताया कि यह उनके गणेश उत्सव समारोह में अथर्वशीर्ष के वार्षिक पाठ का 36वां वर्ष है। अथर्वशीर्ष संस्कृत में रचित एक उपनिषद है, जो भगवान ग्रेश को समर्पित है। इस पाठ के दौरान सभी महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर दगड़ूशेठ गणपति पंडाल के सामने एकत्र हुईं और ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप किया। इस साल पंडाल की थीम आयोध्या के राम मंदिर पर रखी गई थी। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी के पहले दिन प्रसिद्ध पंडाल में विशेष पूजा की।

000

प्रातिक्रिया दे