ईरान ने 8 साल बाद छोड़े 5 अमेरिकी नागरिक

दो कट्टर दुश्मनों में हुई ‘दोस्ती’

-अमेरिका ने लौटाए ईरान को 6 अरब डॉलर

दोहा: ईरान ने आखिरकार अमेरिका के 5 नागरिकों को मंगलवार को रिहा कर दिया। ये अमेरिकी नागरिक साल 2015 से ही ईरान की हिरासत में थे। इसके बदले में अमेरिका ने ईरान के जब्त किए गए 6 अरब डॉलर लौटा दिए हैं। ये अमेरिकी नागरिक अब अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। अमेरिकी नागरिकों की रिहाई से पिछले एक साल से चला आ रहा प्रयास आखिरकार सफल हो गया है और सभी को आजादी मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच इन दिनों तनाव अपने चरम पर है और बाइडन ने हजारों की तादाद में सैनिक खाड़ी में भेजे हैं। ऐसे में ईरान और अमेरिका के बीच सहमति का बनना दुनिया के लिए शांति की एक उम्मीद लेकर आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के साथ कैदियों की अदला-बदली के तहत अमेरिका द्वारा मांगे गए पांच बंदी सोमवार को तेहरान से रवाना होकर कतर पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बंदियों के कतर पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘ईरान में कैद पांच निर्दोष अमेरिकी आज आखिरकार अपने घर वापस आ रहे हैं।’ विमान के पहुंचने पर कतर में अमेरिकी राजदूत ने बंदियों से मुलाकात की। इससे पहले दिन में, उड़ान की आवाजाही संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर समाचार एजेंसी ‘एपी’ ने पता लगाया कि कतर एयरवेज के विमान ने तेहरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी, जिसका उपयोग अतीत में भी कैदियों की अदला-बदली में किया जाता रहा है।

ईरान संग डील से कम होगा तनाव?

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कैदियों की अदला-बदली का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हो गया है। दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम सहित विभिन्न मुद्दों पर तनाव की स्थिति है।ईरान का कहना है कि उनका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है लेकिन वर्तमान में उसका यूरेनियम संवर्धन हथियार बनाने में उपयुक्त होने वाले स्तर के करीब पहुंच रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नसीर कनानी ने सबसे पहले स्वीकार किया था कि कैदियों की अदला-बदली सोमवार को होगी। उन्होंने बताया कि इस अदला-बदली के लिए मांगी गई नकद रकम अब कतर के पास है। यह रकम पहले दक्षिण कोरिया के पास थी। कनानी ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की लेकिन उनकी इस टिप्पणी के बाद आगे का प्रसारण रोक दिया गया था।

0000

प्रातिक्रिया दे