ताइवान से गुजरते समय हुई है 100 चीनी नौसैनिकों की मौत!

-सच छिपा रहा चीन, समंदर में समाई परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बी

बीजिंग। चीन का रक्षा क्षेत्र इस समय बुरे दौरे से गुजर रहा है। अगस्त 2023 में ऐसी खबरें आई थीं कि ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरते समय चीन की परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बी एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ भी नहीं बचा है। चीन का रक्षा मंत्रालय इस बारे में चुप्पी साधे हुए है। लेकिन मंत्रालय से अलग उसके रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले दो हफ्तों से गायब हैं। इस वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं।

पीएलए-नौसेना की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियों में से एक, टाइप 093 या शांग क्लास परमाणु पनडुब्बी के हादसे का शिकार होने की खबरें 21 अगस्त से आनी शुरू हुई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पनडुब्बी में 100 नौसैनिकों का पूरा क्रम खत्म हो गया है। वहीं चीन की तरफ से इससे जुड़ी किसी भी रिपोर्टकी पुष्टि नहीं की गई है। चीन के पास छह शांग श्रेणी की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं।

ताइवान ने बदला रुख

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। पिछले ही महीने ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि वह पनडुब्बी दुर्घटना की पुष्टि नहीं कर सकता है। शुरुआती रिपोर्ट्स से अलग जो जानकारियां अब सामने आ रही हैं उसके मुताबिक हादसा पीले सागर में हुआ है। जबकि शुरुआत में कहा गया था कि दुर्घटना ताइवान जलडमरूमध्य में हुई थी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ हेडक्वार्टर के इंटेलीजेंस ऑफिस असिस्टेंट डायरेक्टर मेजर जनरल हुआंग वेंकी ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उनका कहना था कि यह जानकारी ‘ बहुत गोपनीय’ है। साथ ही काफी संवेदनशील भी है।

000

प्रातिक्रिया दे