आखिर पकड़ा गया मोनू मानेसर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

–नूंह हिंसा कनेक्शन

गुरुग्राम। गोरक्षक मोनू मानेसर को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके खिलाफ गत फरवरी में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कुछ लोगों ने उस पर नूंह में हुई हिंसा के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया था। हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है। आज सुबह मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था। पिछले 8 महीने से उनकी गिरफ्तारी को लेकर विवाद चल रहा था। उनसे डीग पुलिस पूछताछ करेगी। दरअसल, मोनू मानसेर का नाम नासिर-जुनैद हत्याकांड में आया है। दोनों को जिंदा जला दिया गया था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह के मुताबिक अगस्त के महीने में मोनू मानेसर ने सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट डाली थी। इस मामले में नूंह पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर लिया। गोरक्षक मोनू मानेसर को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया था, जिसके खिलाफ बीते फरवरी में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कुछ लोगों ने उस पर नूंह में हुई हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने का भी आरोप लगाया था।

हिंदू संगठनों में रोष

हरियाणा के गुरुग्राम में मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए नारेबाजी की। विश्व हिंदू परिषद ने शाम को पंचायत बुलाई है। बड़ा फैसला लेने की चेतावनी भी दी। मोनू मानेसर बजरंग दल का जिला संयोजक भी है। ग्रामीणों ने उसकी गिरफ्तारी को राजनैतिक साजिश बता आंदोलन की बात कही है। इस बीच पुलिस भी अलर्ट पर है।

0000000

प्रातिक्रिया दे