ऑस्कर 2022 के थपड़ कांड के बाद भारत दौरे पर निकले विल स्मिथ,

ऑस्कर 2022 के थपड़ कांड के बाद अभिनेता विल स्मिथ शनिवार को भारत में स्पॉट हुए। हॉलीवुड स्टार को शनिवार को मुंबई हवाईअड्डे पर एक आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ बातचीत करते देखा गया। बता दें कि यह ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ की पहला पब्लिक अपीयरेंस है। उन्हें एयरपोर्ट पर पपराज़ी को वेव करते और अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करते देखा गया।
भारत से है पुराना नाता
रिपोर्ट्स के मुताबिक विल, जुहू स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे और शनिवार को मुंबई से रवाना हो चुके हैं। विल का भारत के साथ पुराना रिश्ता रहा है और वह इससे पहले भी कई बार देश का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि विल वाराणसी में गंगा आरती के लिए गए थे।
क्या है थप्पड़ कांड?
विल स्मिथ पिछले महीने 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विवादों की चपेट में आ गए हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडा और विल के बीच तनावभरा माहौल है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

प्रातिक्रिया दे