–छह राज्यों में उपचुनाव
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के घोसी सहित 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस उपचुनाव को एक तरह से ‘इंडिया’ और एनडीए के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा था। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा थी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए है। गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।
–
भाजपा बरकरार नहीं रख पाई सीट
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सीट वापस भाजपा से छीन ली है। यहां पर शुक्रवार को जारी नतीजों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा की तापसी राय को चार हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। तीसरे नंबर पर रहे वाम दल के प्रार्थी। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 96,961 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी तापसी राय को 92,648 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे वाम दल के प्रत्याशी ईश्वर चंद्र राय, उन्हें 13,666 वोट मिले।
–
कौन-कहां से जीता/हारा
राज्य विधानसभा सीट जीत हार
उत्तर प्रदेश घोसी सपा भाजपा
पश्चिम बंगाल धुपगुड़ी टीएमसी भाजपा
केरल पुथुपल्ली कांग्रेस सीपीआई (एम)
झारखंड डुमरी जेएमएम एजेएसयू
उत्तराखंड बागेश्वर भाजपा कांग्रेस
त्रिपुरा बॉक्सानगर भाजपा सीपीआई (एम)
त्रिपुरा धनपुर भाजपा सीपीआई (एम)
00000

