नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत, इंडिया या हिंदुस्तान…, सबका मतलब मोहब्बत है। राहुल गांधी ने ‘यूट्यूब’ पर अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित वीडियो साझा करते हुए लिखा भारत, इंडिया या हिंदुस्तान…, सबका मतलब मोहब्बत, इरादा सबसे ऊंची उड़ान। एक साल पहले सात सितंबर को ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी।
उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर की है जब जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर संबोधित किए जाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों ‘इंडिया’ और ‘भारत’ में से ‘इंडिया’ को बदलना चाहती है।
0000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                