- पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश बोले
(फोटो : नेताजी)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश का कहना है कि भारतीयों के कारण ही अंग्रेज भारतीय साम्राज्य पर शासन कर सके। पूर्व प्रमुख एडमिरल प्रकाश शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे, जहां उन्होंने शरत चंद्र बोस उर्फ सुभाष चंद्र बोस पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, आईएनए के आंदोलन के कारण ही सशस्त्र बलों में भी राष्ट्रवाद की भावना जागृत हुई, जिससे अंग्रेजों को एहसास हुआ कि भारत पर शासन करना अब मुश्किल होगा।
आईएनए आंदोलन के कारण सैनिकों में राष्ट्रवादी झुकाव
पूर्व प्रमुख प्रकाश ने नेताजी को रणनीतिक दृष्टि वाला एक सैन्य प्रतीक बताया। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के दोनों ओर से मुक्ति युद्ध की योजना बनाई। अंग्रेज सिर्फ भारतीयों के वजह से ही भारतीय साम्राज्य पर शासन कर सके। आईएनए आंदोलन के कारण ही भारतीय सैनिकों में राष्ट्रवादी झुकाव विकसित हुआ। इसके बाद अंग्रेज सरकार को एहसास हुआ कि अब उनके लिए भारत पर राज करना आसान नहीं होगा। लंबे समय के शासन के बाद उन्हें समझ आया कि अब उनके जाने का समय आ गया है। उन्होंने तत्कालीन वायसराय जनरल वावेल का जिक्र किया, जिन्होंने एक बार लिखा था कि अब आंख बंद करने का कोई फायदा नहीं है कि भारतीय सैनिक अब राष्ट्रवादी बन गई है।
नेताजी ने की कड़ी मेहनत
इसके अलावा, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर और नेताजी के पोते सुगत बोस ने कहा कि भारतीय सैनिकों को ब्रिटिश राज ने राष्ट्रवाद से काफी अलग रखा और वे हमेशा इसी बात को सुनिश्चित करते थे। लेकिन नेताजी ने सैनिकों में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए कड़ी मेहनत की और अंत में वे इसमें सफल हो गए, जिससे अंग्रेज सरकार की भारत पर पकड़ कमजोर पड़ती गई।
0000

