असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर,
गुवाहटी। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राज्य के छह जिलों में 53,000 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। धेमाजी में लगभग 24,000 स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि सोनितपुर, लखीमपुर और डिब्रूगढ़ जिलों में क्रमश : 12,000, 8,500 और 7,500 लोग फंसे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई, जिससे आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। बताया जा रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ ने 11 राजस्व क्षेत्रों के तहत 120 गांवों को प्रभावित किया है। लगभग 3,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। सोनितपुर जिले में, 38 गांव वर्तमान में पानी में डूबे हुए हैं।
असम के नगांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या
वहीं, असम के होजाई जिले में एक रिश्तेदार ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को कहा कि लड़की का शव शनिवार रात उसके घर से बरामद किया गया। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जब लड़की घर में अकेली थी तो एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
0000

