दुनिया में भारत का डंका… नासा बोला- आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी

बघेल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। बघेल ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ निवासियों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, अंतरिक्ष (के क्षेत्र) में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, ‘मिशन चंद्रयान-3′ की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है। आप सबको देश का सलाम!

नासा बोला- आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ट्वीट कर भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा इस मिशन पर आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी है। नासा ने अपने ट्वीट में लिखा, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। भारत को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर बधाई।

चंद्रमा की दौड़ राष्ट्रहित में

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने कहा है कि चंद्रमा के संसाधनों का पता लगाने और उसे पाने के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि चांद पर खोजबीन के लिए प्रतिबद्ध रहना रूस के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित में है।

अब 26 को जापान भेजेगा स्मार्ट लैंडर

भारत की कामयाबी ने जापान को नया रास्ता दिखा दिया। विक्रम की लैंडिंग के तीन दिन बाद 26 अगस्त 2023 को जापान अपना एक स्मार्ट लैंडर चांद के लिए लॉन्च करने जा रहा है। ये लॉन्चिंग जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी द्वारा की जा रही है।

000

प्रातिक्रिया दे