कहीं हवन-पूजन, गंगा आरती तो कहीं नमाज

  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर…

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं। 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा। ऐसा होने के बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। यूपी के फतेहपुर में मौजूद बांके बिहारी मंदिर में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा अर्चना कर भगवान से सफल लैंडिंग की कामना की। जबलपुर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की जा रही है। बागेश्वर टाइगर सेना ने प्राचीन बजरंगबली मंदिर में परंपरा के मुताबिक झंडा अर्पित किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली से चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई।

कल्पना चावला के स्कूल में हुई प्रार्थना

हरियाणा के करणाल के जिस स्कूल में कल्पना चावला ने पढ़ाई की थी। उस स्कूल में लड़कियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए प्रार्थना की। वहीं, यूपी के संभल में मंदिर और मस्जिद में चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी गईं। मंदिरों ने हवन पूजन हुआ तो मदरसों में छात्रों ने दुआ मांगी। लखीमपुर-खीरी में स्कूली बच्चों ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाकर मंदिर पहुंचे और भगवान से प्रार्थन की। सहारनपुर में स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रेयर की। इसके अलावा धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया गया।

वाराणसी में हवन-पूजन

धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया। हाथों में चंद्रयान की फोटो और तिरंगा के साथ लोगों ने बाबा विश्वनाथ से विशेष प्रार्थन की। साथ ही नमामि गंगे के साथ महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारकर आशीर्वाद मांगा। अयोध्या में भी दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया।

999

जामा मस्जिद में नमाज

(फोटो : नमाज)

इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। दुआ में काफी तादाद में लोग शामिल हुए ।

999

000

प्रातिक्रिया दे