ब्रिटेन में अस्पताल की नर्स सात शिशुओं की हत्या की दोषी

लंदन, 18 अगस्त (एपी) ब्रिटेन में एक अस्पताल की नर्स को शुक्रवार को सात शिशुओं की हत्या करने और छह अन्य शिशुओं की हत्या की कोशिश करने का दोषी पाया गया। लूसी लेटबी (33) पर आरोप है कि वर्ष 2015 से 2016 के बीच उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में ‘काउंटेस ऑफ चेस्टर’ अस्पताल में काम करने के दौरान उसने पांच शिशुओं (बालक) और दो बालिका शिशुओं की हत्या कर दी थी, जबकि छह अन्य शिशुओं की हत्या करने की कोशिश की। उसपर आरोप है कि उसने रक्त प्रवाह में हवा पहुंचाने, ‘नैसोगैस्ट्रिक ट्यूब’ के माध्यम से उनके पेटों में हवा और दूध पहुंचाने समेत विभिन्न तरीकों से इन नवजात शिशुओं को जान-बूझकर नुकसान पहुंचाया। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शिराओं के माध्यम से दिये जाने वाले पोषण में इंसुलिन मिलाया जिसने शिशुओं के शरीर में जहर का काम किया तथा सांस वाली नलियों में छेड़छाड़ की। हालांकि, नर्स ने सभी आरोपों से इनकार किया है। एपी

00000

प्रातिक्रिया दे