अमरनाथ यात्रा : शंख ध्वनि के बीच छड़ी मुबारक की पूजा

-जम्मू से 843 यात्री हुए रवाना

नई दिल्ली। श्रावण अमावस्या पर गुरुवार कोश्री अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक गोपाद्री पहाड़ियों पर स्थित शंकराचार्य मंदिर पहुंची। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में पवित्र गदा के साथ आए साधुओं ने पूजा-अर्चना कर जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शंख ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बन गया। छड़ी मुबारक को गुरुवार को देवी के दर्शन के लिए हरि पर्वत स्थित शारिका भवानी मंदिर ले जाया जाएगा। शनिवार को यहां श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़े में छड़ी स्थापना के लिए अनुष्ठान किया जाएगा। इसके बाद सोमवार को नाग पंचमी पर दशनामी अखाड़े में छड़ी पूजन किया जाएगा। इसके बाद 26 अगस्त को पहलगाम, 28 अगस्त को चंदनबाड़ी, 29 अगस्त को शेषनाग में और 30 अगस्त को पंचतरणी में विश्राम के बाद 31 अगस्त को श्रावण-पूर्णिमा की सुबह पूजन और दर्शन करने के लिए पवित्र गुफा मंदिर में गदा को ले जाया जाएगा। यहां पूजा के बाद अगले दिन पहलगाम में लिद्दर नदी में विसर्जन किया जाएगा।

27 वाहनों का काफिला

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बुधवार को 843 अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। 39वें जत्थे में 614 पुरुष, 146 महिलाएं, 67 साधु और सात बच्चे शामिल हैं। 27 वाहनों के काफिले में जत्था पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए सुबह 3 बजे से 3.40 बजे के बीच रवाना हुआ। इस बार वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरू हो कर 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इस बार अब तक 4.25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।

0000

प्रातिक्रिया दे