अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, दो की मौत, सैकड़ों उड़ानें रद्द; 10 लाख घरों की बत्ती गुल

2,600 से अधिक अमेरिकी उड़ानें करनी पड़ीं रद्द

(फोटो : ट्री)

अमेरिका में एक बार फिर से मौसम की मार पड़ना शुरू हो गई हैं। यहां ओलावृष्टि और भारी तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, हजारों अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस भयंकर तूफान के चलते 10 लाख से अधिक लोगों के घरों की बिजली चली गई है। तूफान और बवंडर को लेकर बड़े पैमाने पर टेनेसी से न्यूयॉर्क तक 10 राज्यों में चेतावनी दी गई थी। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि सोमवार दोपहर दो करोड़ से अधिक लोगों को बवंडर का सामना करना पड़ा था। हालांकि, चेतावनी जारी होने के कारण ज्यादा क्षति नहीं हुई। पावरआउटेज के अनुसार, शाम तक, अलबामा, जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना, मैरीलैंड, डेलावेयर, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया और वर्जीनिया में 10 लाख से अधिक लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ा था। समाचार आउटलेट्स ने बताया कि कई राज्यों में पेड़ और बिजली की लाइनें गिर गईं।

2600 से अधिक उड़ानें रद्द

उड़ान ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटअवेयर के अनुसार, सोमवार रात तक 2,600 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं और लगभग 7,900 उड़ानें देर से चल रही हैं। फील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट रद्द हुए। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि वह पूर्वी तट की ओर आने वाले तूफानों के आसपास विमानों का मार्ग बदल रहा है।

000

प्रातिक्रिया दे