-पुलिस ने 2 को किया अरेस्ट
नई दिल्ली। केरल के कोल्लम में एक 44 साल की अमेरिकी महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। महिला को नशीला पदार्थ पीलाने के बाद दो आरोपी उसे अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ कई बार रेप किया गया। पुलिस ने इस वारदात में लिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला भारत घूमने आई हुई थी और कोल्लम में स्थित एक आश्रम में रुकी हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में करुनागप्पल्ली थाने में आईसीपी की धारा 376 डी (गैंगरेप) और 376 (2)(n) (एक ही महिला के साथ बार-बार रेप करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है। पीड़िता 22 जुलाई को केरल आई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मंगलवार को पकड़ लिया गया। उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। पीटीआई के खबर के मुताबिक महिला 31 जुलाई को आश्रम के पास मौजूद एक बीच पर अकेली बैठी हुई थी। तभी दोनों आरोपी उसके पास आए और सिगरेट ऑफर करने लगे। अमेरिकी महिला ने सिगरेट पीने से इनकार कर दिया। बातों-बातों में महिला उनके साथ फ्रेंडली हो गई और आरोपियों द्वारा रम (शराब) पीने का ऑफर देने पर वो ऐसा करने के लिए राजी हो गई।
000

