-मन की बात में बोले प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण की चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने देश में भारी बारिश के चलते बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि देशवासियों ने दिखा दिया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या है। बाढ़ का सबने मिलकर सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार 4,000 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने ‘महरम’ (पुरुष साथी) के बगैर हज किया। उन्होंने हज नीति में बदलाव का जिक्र किया और सऊदी अरब सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में यह महीना महादेव की आराधना से जुड़ा है। लोग आनंद और उत्सव बना रहे हैं। शिव आराधना के लिए कितनी ही फक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इस बार काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। साथ ही मथुरा, अयोध्या और उज्जैन में भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बारिश का यह समय वृक्षारोपण का सबसे अच्छा समय होता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण दोनों ही जरूरी है। अमृत महोत्सव के दौरन 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों से रौनक बढ़ गई है। 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इससे देश में जल संरक्षण बढ़ेगा।
स्वतंत्रता दिवस की चर्चा
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, यह यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। यह वाटिका एक भारत श्रेष्ठ वाटिका की प्रतीक पनेगी। मेरी माटी मेरा देश अभियान में हिस्सा लेकर हम पंच प्राणों को पूरा करने की शपथ लेते हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तौर पर पूरा देश आया था। इस बार भी हर घर तिरंगा लहराना है और इस परंपरा को आगे बढ़ाना है। इससे हमारे देश के असंख्य बलिदानों का बोध होगा। इसलिए हर देशवासी को इन प्रयासों से जुड़ना चाहिए। अब कुछ ही दिनों में हम आजादी के महान पर्व का हिस्सा बनेंगे।
अमेरिका से मिली कलाकृति की चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय सोशल मीडिया पर अलग क्रेज है। अमेरिका ने हमें सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस की हैं। सोशल मीडिया पर इसकी बहुत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कई कलाकृतियां ढाई हजार साल से ज्यादा पुरानी हैं। इन्हें टेरोकोटा, स्टोन और मेटल पर बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने नशामुक्ति पर कहा कि भावी पीढ़ियों को बचाने के लिए 2020 में नशामुक्ति अभियान चलाया गया था। इसके बाद से 10 लाख किलो ड्रग्स नष्ट करके अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है। इसकी कीमत 12 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
00000

