यूक्रेन ने किया रूस पर बड़ा अटैक, बंद करना पड़ा मास्को एयरपोर्ट

-ड्रोन ने दो इमारतों को बनाया निशाना, पुतिन भड़के

(फोटो : एयरपोर्ट)

मास्को। मॉस्को पर यूक्रेन ने बडा हमला किया है। यूक्रेनी सेना के ड्रोन ने मास्को में दो इमारतों को निशाना बनाया है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मॉस्को के मेयर ने बताया कि रात के वक्त ये हमला किया गया जिसमें इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मेयर सरगेई सोबयानिन ने कहा कि दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन कोई शख्स घायल नहीं हुआ। इस हमले के बाद रूस ने मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डा को बंद कर दिया है और यहां से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स को रि-डायरेक्ट कर दिया है। यूक्रेनी सीमा से लगभग 500 किमी (310 मील) दूर स्थित मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्र को यूक्रेन में संघर्ष के दौरान शायद ही ड्रोन से निशाना बनाया गया हो।

रूस का अमेरिका पर आरोप

इस महीने की शुरुआत में, ड्रोन हमलों की एक सीरीज ने शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक हवाई अड्डे पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया था। रूस ने कहा था कि उसने उस रात पांच यूक्रेनी ड्रोन गिराए थे। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे हमले ‘अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों द्वारा कीव शासन को प्रदान की गई मदद के बिना संभव नहीं होंगे। शुक्रवार को रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है, जिसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए थे। पिछले साल फरवरी में मॉस्को द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभियान शुरू के बाद से यूक्रेन की सीमा से लगे क्षेत्रों में नियमित ड्रोन हमले और गोलाबारी देखी गई है।

कुछ दिन पहले भी किया था हमला

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले माकिव्का शहर पर हमला किया था। रात में किए गए हमले में यूक्रेनी फौज ने अमेरिका से हासिल किए हिमरास रॉकेट्स का इस्तेमाल किया था। यूक्रेनी फौज ने दो रॉकेट टारगेट करके तेल और आयुध डिपो पर दागे। रॉकेट्स ने सटीक निशाना लगाया। रॉकेट के टकराने से पहला धमाका छोटा था। लेकिन धीरे-धीरे ये बड़ा होने लगा। हथियारों के जखीरे में आग लगने की वजह से वहां से छोटे-छोटे रॉकेट छूट रहे थे। विस्फोट हो रहे थे। थोड़ी देर बाद दूसरा बड़ा धमाका हुआ। बेहद बड़ा ये धमाका तेल डिपो में विस्फोट की वजह से था। विस्फोट के बाद हवा में आग का मशरूम बन गया। इससे ठीक पहले अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क ए माइली ने कहा था कि यूक्रेन की फौज धीमे और रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। हालांकि रूस के कब्जे वाले इलाकों पर यूक्रेन को फिर से कब्जा करने में समय लग रहा है। इसमें देरी से दिक्कत हो सकती है। यह जितना लंबा खिचेगा, उतना ही ज्यादा जानमाल का नुकसान होगा।

9999999

हम नाटो से जंग के लिए तैयार : पुतिन

यूक्रेन के रूसी राजधानी मॉस्को पर हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आग बबूला हैं। पुतिन ने कहा कि वह नाटो से जंग के लिए तैयार हैं। यूक्रेन ने लगातार कोशिशों के बाद मॉस्को पर ड्रोन स्ट्राइक करने में कामयाब हुआ है। इससे नाराज रूसी विदेश मंत्रालय पहले ही दबी जुबान में नाटो को जिम्मेदार ठहरा चुका है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि इस हमले को बिना किसी की मदद के अंजाम नहीं दिया जा सकता। अब राष्ट्रपति पुतिन के सीधे ऐलान के बाद माना जा रहा है कि पश्चिमी सैन्य संगठन से वह भिड़ने का पूरा मूड बना चुके हैं।

00

प्रातिक्रिया दे