चंद्रयान 3 : सफलतापूर्वक संपन्न हुई कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया

इसरो ने कहा- अपने तय समय पर मिशन

बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन (इसरो) का चंद्रयान-3 अपने मिशन पर लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इस बीच, अंतरिक्ष एजेंसी ने भी जानकारी दी है कि मिशन अपने तय समय पर है और कक्षा बदलने की तीसरी प्रक्रिया (अर्थ बाउंड ऑर्बिट मैन्यूवर) बेंगलुरु से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इससे पहले सोमवार को चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इसरो ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान3 अब पृथ्वी से 41,603 किलोमीटर x226 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है। इससे पहले रविवार को चंद्रयान3 ने पृथ्वी की पहली कक्षा से दूसरी में छलांग लगाई थी। अब कल यानी कि मंगलवार को चंद्रयान3 फिर से अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को सफलतापूर्वक चंद्रयान3 मिशन को लॉन्च किया था। यह भारत का तीसरा मिशन है, जो चांद पर भेजा गया है। इस मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही यह उपलब्धि हासिल की है।

000

प्रातिक्रिया दे