सात साल रहा कार्यकाल
फरसगांव/कोण्डागांव । राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नेताम ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा को अपना त्याग पत्र दिया है। फूलोदेवी नेताम ने अपने पत्र में सात साल के कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए पद पर अब किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका दिए जाने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहने की बात कही है।
—
पार्टी ने हमेशा जिम्मेदारी वाला पद दिया
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने अपने फरसगांव निवास स्थान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं पद से अपने मन से इस्तीफा दी हूं। कांग्रेस पार्टी ने मुझे हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला पद दिया। हमेशा आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा है, जिसके चलते मैंने छत्तीसगढ़ में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूरे 7 साल से कार्य किया और महिलाओं का एक मजबूत संगठन खड़े कर दिया है। मैं निश्चित रूप से उनके साथ मिलकर हमेशा खड़ी रहूंगी, उनको भरपूर सहयोग करूंगी, एक टीम भावना के साथ काम करेंगे।
—
फूूलो देवी नेताम मेरी बड़ी बहन : बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह उनकी सराहनीय पहल है। फूलोदेवी नेताम मेरी बड़ी बहन है। वे पूर्व में भी मुझसे अपनी यह इच्छा जता चुकी हैं। अब किसी अन्य चेहरे को कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। यह चेहरा पार्टी हाईकमान ही तय करेगा।
90000000

