गोलीबारी में दो की मौत, नेशनल हाइवे हुआ बंद

  • मणिपुर में फिर हिंसा

इंफाल। मणिपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद हिंसा अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। रविवार रात भी दो जगहों पर गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम दो की मौत हो गई। फायरिंग की पहली घटना फैलेंग गांव में हुई तो दूसरी कांगपोकपी के थांगबुह गांव में। एक मृतक की पहचान 34 साल के जांगखोलुम हाओकिप के रूप में हुई है। इसके अलावा 16 जुलाई को ही कमिटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने नेशनल हाइवे-2 पर 72 घंटे के शटडाउन का ऐलान कर दिया। मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद संगठन ने शटडाउन का ऐलान किया है। सीओटीयू के महासचिव लाम्मिनलुन सिंगसित ने कहा, 16 जुलाई की मध्य रात्रि से शटडाउन का ऐलान किया गया है। लगातार हो रहे हमले और हत्याओं को देखते हुए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि मासूम कुकी लोगों की हत्या हुई है। उनका आरोप हैकि म्यांमार से घुसपैठ होती है और वे कट्टरंथियों के साथ मिलकर हमला करते हैं। बता दें कि शनिवार को भी हिंसा हुई थी जिसमें एक अधेड़ महिला को गेली लगी थी। इंफाल ईस्ट में गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हमलावरों ने महिला की हत्या के बाद उसका चेहरा कुचल दिया था। रविवार को मणिपुर यूनाइटेड नगा काउंसिल ने नगा इलाकों में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया था।

पुलिस शस्त्रागार के लूटे हथियार

बता दें कि मणिपुर में पुलिस शस्त्रागार के लूटे गए हथियारों को बरामद करने के लिए जब अभियान चलाया गया तो ऐसे हथियार बरामद हुए जिनको देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। लोही की पाइप और बिजली के खंभों से हथियार बनाए गए थे। झड़प के दौरान आधुनिक हथियारों के साथ इनका भी इस्तेमाल किया जाता था। मणिपुर के सुदूर गांवों में बिजली के खंभे और पानी के पाइप उखड़े मिले थे। अधिकारियों ने कहा था कि इसका मतलब है इनका इस्तेमाल हथियार बनाने में किया गया है।


नागा समुदाय की महिला की हत्या; पांच महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सॉओमबुंग इलाके में एक महिला की नृशंस हत्या के मामला सामने आया है। इस मामले में इंफाल पुलिस ने रविवार को पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महिला का शव शनिवार शाम को उसके आवास से बरामद किया गया था। महिला की उम्र 50 वर्ष के बीच थी और उसके चेहरे पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया रि भागने से पहले हमलावरों ने उसका चेहरा बिगाड़ दिया था। मणिपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि केइबी हेइककमपाल मैनिंग चिंग इलाके में महिला की हत्या के मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस सिलसिले में दो हथियार, पांच राउंड गोला बारूद और एक कार जब्त की गई।

000

प्रातिक्रिया दे