पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में 604 बूथों पर आज फिर होगा मतदान

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के बाद रविवार को चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है। इसके मुताबिक बंगाल की 604 बूथों पर सोमवार को फिर से मतदान होगा। दक्षिण 24 परगना जिले के 36 बूथ और बीरभूम की 13 सीटों पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बंगाल में पंचायत चुनाव दोबारा कराने की मांग की थी। अब चुनाव आयोग ने कई बूथों को चिह्नित करते हुए सोमवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है।

000

प्रातिक्रिया दे