भाजपा ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारी बदले
फोटो भाजपा चुनाव नाम से …..
नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने देश के चार राज्यों में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों को तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया। भाजपा आलाकमान ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा ने अनुभव के साथ-साथ राजनीतिक परिस्थितियों को समझने वाले नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं।
इस वर्ष विधानसभा चुनाव तथा अगले वर्ष लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने चुनावी साल में अनुभवी नेताओं को कमान सौंपी है। इन सभी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, प्रह्लाद जोशी को बीजेपी में संगठन का लंबा अनुभव है। इसके अलावा एक और खास बात यह है कि इनमें अधिकतर नेताओं के गृहराज्य चुनावी राज्यों से लगे हुए हैं। जैसे भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव राजस्थान से आते हैं, दोनों को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। जहां के राजनीतिक हालातों से वह वाकिफ हैं। यानि बीजेपी ने अनुभव के साथ-साथ राजनीतिक परिस्थितियों को समझने वाले नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं।
कौन-कहां का प्रभारी व सह प्रभारी
छत्तीसगढ़ – पूर्व सांसद ओपी माथुर प्रभारी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहप्रभारी
मप्र – केंद्रीय मंत्री भूपेद्र यादव प्रभारी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहप्रभारी।
राजस्थान- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी प्रभारी, पूर्व सीएम नितिन पटेल व हरियाणा के नेता कुलदीप विश्नोई सह चुनाव प्रभारी
छत्तीसगढ़ – पूर्व सांसद ओपी माथुर प्रभारी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहप्रभारी
तेलंगाना – प्रकाश जावड़ेकर चुनाव प्रभारी, सुनील बंसल सह चुनाव प्रभारी
प्रदेश अध्यक्ष पहले ही बदल चुकी है
बता दें कि चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति से पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकि सभी राज्य तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले हैं। इन सभी राज्यों में पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकि सभी राज्यों में कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार है।
–
इसी तरह से नितिन पटेल (गुजरात) और कुलदीप विश्नोई (हरियाणा) को राजस्थान का सहप्रभारी बनाया है। इन दोनों नेताओं को राजस्थान का प्रभार दिया है। प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र से आते हैं। ऐसे में उन्हें पड़ौसी तेलंगाना का प्रभार दिया है। यानि बीजेपी ने अनुभव के साथ-साथ राजनीतिक परिस्थितियों को समझने वाले नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं।
0000

